मेरठ: रामराज कस्बे में युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

मेरठ जिले के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज कस्बे में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नकाबपोश हमलावरों ने युवक को घेरकर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक के शरीर में तीन गोलियां और एक गोली सिर में मारी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

प्रारंभिक स्तर पर प्रेम-प्रसंग को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। परिजनों से पूछताछ के साथ-साथ संदिग्ध लोगों की तलाश भी तेज कर दी गई है।

एसएसपी

घटना के बाद रामराज कस्बे में तनावपूर्ण शांति का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

#Meerut #Ramraj #CrimeNews #AnujTyagiPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *