ब्राह्मण कॉलेज फार्म में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित, दंडी स्वामी महादेव आश्रम जी महाराज का प्रेरक संबोधन
मुज़फ्फरनगर
आज रविवार, 8 फरवरी 2026 को दोपहर 2 बजे ब्राह्मण कॉलेज फार्म, साकेत रोड पर एक विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में ब्रह्म विद्या पीठाधीश्वर अनंत श्री विभूषित परम पूज्य दंडी स्वामी श्री महादेव आश्रम जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में विराजमान रहे। वहीं कार्यक्रम में भूपेंद्र (विभाग प्रचारक) का प्रेरक उद्बोधन उपस्थित जनसमूह के लिए मार्गदर्शक रहा।

हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके उपरांत ब्रह्मा बस्ती एवं साकेत बस्ती के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें दर्शकों ने सराहा।
अपने संबोधन में दंडी स्वामी महादेव आश्रम जी महाराज ने मातृशक्ति से आह्वान किया कि यदि वे अपने बच्चों को संस्कारवान बनाना चाहती हैं तो उन्हें संघ की शाखाओं से जोड़ें। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व की रक्षा के लिए सभी हिंदुओं को एक मंच पर आना होगा और सामाजिक एकता को मजबूत करना समय की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति की ओर से थैलों का वितरण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। वक्ताओं ने समाज से पर्यावरण के प्रति जागरूक होकर संरक्षण में सहभागिता निभाने की अपील की।
हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति में अध्यक्ष प्रमोद त्यागी (सुप्रीम), दीपक त्यागी (वरिष्ठ पत्रकार), कृष्ण कुमार, सुबोध शर्मा, राकेश, संजय गौतम, अमित कुमार त्यागी, संदीप कुमार, विवेक, अनिल, ओमवीर (नगर संचालक), आयुष (नगर प्रचारक), प्रमोद त्यागी (पीके ऑटो), सूर्यांश, योगेश, योगेंद्र, रितु त्यागी (सभासद), आशीष त्यागी (एडीजीसी), भौमिक त्यागी, अतुल त्यागी, रमेश शर्मा, रवि सैनी, शिवकुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सम्मेलन का समापन राष्ट्र, समाज और संस्कृति के प्रति एकजुट होकर कार्य करने के संकल्प के साथ किया गया।

