बागेश्वर में राष्ट्रीय एक्युरेसी पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता, आसमान में दिखा रोमांच

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखण्ड सरकार प्रदेश में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। टिहरी में एक्रो फेस्टिवल के सफल आयोजन के बाद बागेश्वर जिले के कपकोट में राष्ट्रीय एक्युरेसी पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई है।

पांच दिवसीय प्रतियोगिता के तीसरे दिन भी उत्साह और रोमांच चरम पर रहा। जालेख से पैराग्लाइडरों के उड़ान भरते ही आसमान रंग-बिरंगी छतरियों से भर गया। विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर कपकोट क्षेत्र पैराग्लाइडिंग, ट्रेकिंग और अन्य साहसिक गतिविधियों के लिए उपयुक्त स्थल है। सरकार इस क्षेत्र को प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में भी कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *