समाजसेवी इरशाद अंसारी के प्रयास से बदला गया बिजली का टुटा खंभा, लोगो ने किया आभार व्यक्त
असलम त्यागी
मुजफ्फरनगर:चरथावल देहात क्षेत्र के मोहल्ला मुनव्वर नगर में वर्षों से टूटा और क्षतिग्रस्त पड़े बिजली के खंभे को आखिरकार बदल दिया गया है। यह कदम स्थानीय लोगों के लिए सुरक्षा और बिजली आपूर्ति की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा कई वर्षों से खराब हालत में पड़ा था, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहता था। इसके अलावा, खंभे की खराब स्थिति के कारण बिजली आपूर्ति में भी अक्सर व्यवधान आता था।
इस गंभीर समस्या को दूर करने में मुख्य भूमिका निभाई है समाजसेवी इरशाद अंसारी ने। वह ग्राम प्रधान पद के भावी उम्मीदवार के छोटे भाई हैं और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इरशाद अंसारी ने कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया, लिखित और मौखिक शिकायतें दर्ज कराईं, और लगातार इस मुद्दे को लेकर अधिकारियों पर दबाव बनाए रखा।
उनके निरंतर प्रयास और जनहित को प्राथमिकता देने की वजह से विद्युत विभाग ने इस मामले में संज्ञान लिया और पुराने, टूटा खंभा हटाकर नया खंभा स्थापित किया।
इस पहल के बाद मोहल्ले के लोग बेहद खुश हैं। उन्होंने इरशाद अंसारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से न केवल उनकी सुरक्षा बढ़ी है, बल्कि बिजली आपूर्ति भी सुचारू रूप से हो रही है।
स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि ऐसे समाजसेवी प्रयासों से गांव और मोहल्लों में विकास और सुरक्षा दोनों में सुधार आता है, और इससे लोगों का प्रशासन पर विश्वास भी बढ़ता है।

