चरथावल में जनता मेडिकेयर क्लिनिक का उद्घाटन, विधायक पंकज मलिक ने फीता काटकर किया शुभारंभ
असलम त्यागी
मुज़फ्फरनगर जनपद के कस्बा चरथावल स्थित थानाभवन मार्ग पर लक्कड मंडी में जनता मेडिकेयर क्लिनिक का भव्य उद्घाटन किया गया। क्लिनिक का उद्घाटन चरथावल विधायक पंकज मलिक, नगर पंचायत चेयरमैन मास्टर इस्लामुद्दीन एवं चेयरमैन पद के प्रत्याशी अभिषेक बंसल द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर वार्ड 12 के जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अहताशाम राणा कुल्हेड़ी, डॉ. तोहिद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सलीम अहमद हाफिज़ फरमान चौधरी, हसरत हसीन, राव मोहसिन, राणा मेहताब तथा महकार राणा सहित अन्य सम्मानित लोग मौजूद रहे। जनता मेडिकेयर क्लिनिक में अनुभवी एवं योग्य चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। क्लिनिक में डॉ. अन्नान (एम.बी.बी.एस.) – परामर्शदाता (चिकित्सक)डॉ. अब्दुल मजीद (बी.यू.एम.एस.) – बाल रोग विशेषज्ञ, डॉ. नूर जहाँ (बी.यू.एम.एस.) – स्त्री रोग विशेषज्ञ, तथा डॉ. अरशद त्यागी (एम.डी. मेडिसिन) – पूर्व वरिष्ठ परामर्शदाता, आराध्या अस्पताल (ऑन कॉल) अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। क्लिनिक में सामान्य प्रसव एवं ऑपरेशन द्वारा प्रसव की सुविधा, एनआईसीयू, ऑक्सीजन सुविधा, महिलाओं के सभी रोगों का उपचार, बच्चों के लिए विशेष चिकित्सा सेवाएं, सामान्य रोगों का इलाज, खून व पेशाब की जांच, नेबुलाइजेशन मशीन, फोटो थैरेपी एवं वार्मर मशीन की सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही पित्त की थैली में पथरी, गुर्दे की पथरी, हर्निया, अपेंडिक्स, बवासीर, भगंदर, बच्चेदानी में रसौली तथा शरीर में अन्य गांठों के ऑपरेशन भी किए जाते हैं। जले हुए घावों की पट्टी एवं उपचार की भी व्यवस्था है। क्लिनिक में 24 घंटे आपातकालीन सेवा उपलब्ध रहेगी। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि जनता मेडिकेयर क्लिनिक के खुलने से चरथावल एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर, सुलभ एवं किफायती स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।


