एसडीएम खतौली निकिता शर्मा ने तहसील में की जनसुनवाई, शिकायतों का मौके पर निस्तारण
जनपद मुजफ्फरनगर की खतौली तहसील में आज एसडीएम खतौली निकिता शर्मा द्वारा जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं। एसडीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कई जन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया।
एसडीएम निकिता शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष लंबित शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। जनसुनवाई के दौरान राजस्व, पुलिस, विकास एवं अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं।

