केल्लनपुर में राष्ट्रीय किसान यूनियन का भव्य कार्यक्रम
चौ. रविंद्र सिंह गुर्जर ने संगठन की नई रूपरेखा रखी
मुज़फ्फरनगर।पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के गांव केल्लनपुर में रविवार को नरेश पुंडीर के आवास पर राष्ट्रीय किसान यूनियन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी महक सिंह ने की, जिसमें बड़ी संख्या में किसान व ग्रामीण शामिल हुए।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रविंद्र सिंह गुर्जर ने संगठन की नई रणनीति और किसान हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए किसानों से एकजुट रहने का आह्वान किया उन्होंने कहा राष्ट्रीय किसान यूनियन किसानों के हक और सम्मान की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी। संगठन किसान हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसानों की आवाज को हर स्तर पर बुलंद किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष नरेश पाल ने कहा कि राष्ट्रीय किसान यूनियन किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सड़क से लेकर शासन-प्रशासन तक संघर्ष करेगी। किसान हितों से कोई समझौता नहीं होगा और संगठन हर किसान के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष नरेश पाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता ओमपाल आर्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामफल सिंह दरोगा, हरेंद्र गुर्जर, नीरज (नूर नगर), कुलदीप (रंडावली) सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे।
इस अवसर पर रामकुमार को ग्राम अध्यक्ष (केल्लनपुर) नियुक्त किया गया। कार्यक्रम के समापन पर चौधरी महक सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सोनू गुर्जर (धमात) समेत आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

