हर्षोल्लास के साथ मनाया गया उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस एवं प्रशासनिक विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने प्रदर्शनी का शुभारंभ कर प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक क्राइम इंदु सिद्धार्थ, मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमलकिशोर देशमुख तथा एडीएम फाइनेंस गजेंद्र सिंह उपस्थित रहे। वहीं एमएलसी वंदना वर्मा, विधायक राजपाल बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल और भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी,अभिषेक चौधरी,पिंटू त्यागी,विशाल गर्ग आदि नेताओ कार्यक्रम में सहभागिता की। सभी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने पुलिस सहित विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया।


