Oplus_16908288

चरथावल पुलिस की बड़ी कार्यवाही निर्धना गाँव के जंगल में चल रहा था जुए का अड्डा, तीन जुआरी गिरफ्तार

असलम त्यागी 

मुज़फ्फरनगर:चरथावल क्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक व अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से चरथावल पुलिस ने जुए के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि ग्राम निर्धना के जंगल में कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सत्यनारायण दहिया के निर्देशन में पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने जुआ खेलते हुए तीन युवको को मौके से ही पकड़ लिया । गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान सरताज पुत्र जमील, इनाम पुत्र गफूर और गुलशेर पुत्र शकूर निवासी गाँव निर्धना थाना चरथावल के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से ताश के पत्ते और नकदी भी बरामद की, जिसका विवरण पुलिस विभाग द्वारा तैयार किए जा रहे पंचनामे में शामिल किया जाएगा।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों को थाने ले आई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह गुट लंबे समय से जंगल के क्षेत्र में जाकर जुआ खेलता था, जिससे स्थानीय युवाओं पर भी गलत प्रभाव पड़ रहा है

कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। कुछ स्थानीय लोग यह भी दावा कर रहे हैं कि कुछ दलाल प्रवृत्ति के व्यक्ति गिरफ्तार आरोपियों को छुड़ाने के प्रयास में सक्रिय हो गए हैं, लेकिन पुलिस फिलहाल किसी भी बाहरी दबाव में आए बिना कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी हुई है।
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि जुआ व अवैध गतिविधियाँ कई बार छोटे अपराधों से बढ़कर बड़े आपराधिक नेटवर्क में तब्दील हो जाती हैं, इसलिए इस प्रकार की छापेमारी आगे भी जारी रहेगी। चरथावल पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है तथा लोगों ने पुलिस की कार्रवाई का स्वागत किया है।
स्थानीय ग्रामीणों ने भी उम्मीद जताई है कि पुलिस इसी प्रकार अवैध शराब, सट्टे, नशे व अन्य गतिविधियों पर भी कार्रवाई जारी रखेगी, जिससे क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था मजबूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *