सपा ने नोटिस प्रकरण को लेकर अधिवक्ताओं व हेल्प डेस्क पर प्रभारी किए नियुक्त
हर पात्र मतदाता के अधिकारों की रक्षा करेगी सपा : ज़िया चौधरी
मुजफ्फरनगर
सपा नेता साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया कि समाजवादी पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट की अध्यक्षता में तथा सपा नेता सोमपाल सिंह कोरी के संचालन में आयोजित की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने कहा कि जिले की प्रत्येक विधानसभा में बड़ी संख्या में मतदाताओं को मिले नोटिस के जवाब एवं मतदाताओं को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हर विधानसभा क्षेत्र में 5-5 अधिवक्ताओं की तैनाती की गई है।

उन्होंने बताया कि नोटिस की सुनवाई के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा गठित प्रत्येक हेल्प डेस्क पर समाजवादी पार्टी के दो-दो नेताओं को प्रभारी बनाया गया है। साथ ही सभी सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि विशेष अभियान के तहत आगामी शनिवार और रविवार को नए मतदाता पंजीकरण के लिए प्रत्येक बूथ स्तर पर टीम गठित कर कार्य किया जाएगा।।

सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी, प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, नौशाद अली व प्रदेश सचिव ठाकुर सुखपाल सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि समाजवादी पार्टी हर पात्र मतदाता की वोट बचाने और नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने की लड़ाई पूरी मजबूती और प्रतिबद्धता के साथ लड़ेगी।
बैठक में प्रमुख रूप से सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, नि० विधानसभा अध्यक्ष डॉ. अविनाश कपिल, संजीव आर्य, सत्यदेव शर्मा, सादिक चौहान, समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी राष्ट्रीय सचिव पूजा अनिल अंबेडकर, समाजवादी अल्पसंख्यक सभा राष्ट्रीय सचिव नवाब इम्तियाज कुरैशी, सपा नेता चौधरी अजय कुमार, आमिर कासिम एडवोकेट, लोकेंद्र कुमार, वीरेंद्र नागर एडवोकेट, रजनीश यादव, कृष्ण पाल सिंह पाल, चौधरी यशपाल सिंह, नदीम राणा, ऐश मोहम्मद मेवाती, नावेद रंगरेज, शादाब राणा, सतीश चंद जैन, हाजी वसीम सिद्दीकी, अभिषेक गोयल एडवोकेट, मीर हसन, फिरोज अख्तर, डॉ. हनी समाहत, दानिश काजी एडवोकेट, इमरान खान एडवोकेट, प्रदीप डबास, शमीम अब्बासी, शाईम, वसीम मलिक सहित बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

