चरथावल देहात क्षेत्र मे सफाई व्यवस्था ध्वस्त, मदनी स्कूल वाला मार्ग बदहाल, ग्रामीणों मे भारी रोष व्याप्त

असलम त्यागी

मुज़फ्फरनगर जनपद के चरथावल देहात क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त है। चरथावल देहात के अंतर्गत मदनी स्कूल से पानी की टंकी की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग कीचड़, कचरा और बदबू से इतना बदहाल हो चुका है मार्ग पर पैदल चलना तक मुश्किल हो रहा है

ग्रामीणों का आरोप है कि यहां पंचायत स्तर पर सफाई केवल कागज़ों तक सीमित है जबकि ज़मीनी स्तर पर स्थिति इसके ठीक विपरीत है। ग्राम प्रधान की लापरवाही के कारण सफाई न होने से पूरे मार्ग पर कूड़ा-करकट और कीचड़ जमा होता जा रहा है, जिससे दुर्गंध और असुविधा बढ़ गई है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रधान पति इसरार साबरी पर सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों द्वारा कई बार शिकायत करने के बावजूद केवल आश्वासन मिला, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया।

सबसे अधिक परेशानी मदनी स्कूल के छोटे बच्चों और अभिभावकों को झेलनी पड़ रही है। अभिभावकों का कहना है कि गंदगी के कारण कई बच्चों की सेहत पर प्रभाव पड़ा है। अभिभावकों का कहना है कि बच्चों का स्कुल जाना चुनौती पूर्ण बन चुका है ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सफाई व्यवस्था सुधारने के साथ ही मार्ग की बदहाली के जिम्मेदारों पर कार्रवाई की भी मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *