शेरनगर शिव मंदिर में जलधारा तपस्या का समापन, यज्ञ-भंडारे में पहुंचे चौधरी रविंदर सिंह गुर्जर
मुजफ्फरनगर। सिद्धपीठ प्राचीन शिव मंदिर शेरनगर में महंत स्वतंत्र गिरि के शिष्य महंत कन्हैया गिरी जी महाराज द्वारा 41 दिनों की जलधारा तपस्या के समापन अवसर पर यज्ञ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रविंदर सिंह गुर्जर, जिला अध्यक्ष नरेश पाल तथा खतौली वार्ड सभासद कपिल मोतला ने सहभागिता कर धर्म लाभ अर्जित किया।
इस अवसर पर महंत कन्हैया गिरी जी महाराज ने सभी अतिथियों को सप्रेम स्मृति चित्र भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया। यज्ञ एवं भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
चौधरी रविंदर सिंह गुर्जर ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी सद्भाव, संस्कार और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने मंदिर परंपरा और संत समाज के योगदान की सराहना करते हुए आयोजन के लिए महंत कन्हैया गिरी जी महाराज को शुभकामनाएं दीं।

