🛑 बड़ी खबर | महाराणा प्रताप की मूर्ति को लेकर राजपूत समाज में उबाल, मंत्री कपिल देव अग्रवाल पर वादा निभाने का दबाव

मुजफ्फरनगर:
मुजफ्फरनगर शहर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा अब तक स्थापित न किए जाने को लेकर राजपूत समाज में भारी नाराज़गी देखी जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर आज दिनांक 17 जनवरी 2026 को राजपूत समाज के लोगों की एक आवश्यक बैठक अग्रवाल मार्केट स्थित ठाकुर सुभाष चौहान के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पूर्व में मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा महाराणा प्रताप की मूर्ति लगाए जाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन काफी समय बीत जाने के बावजूद न तो प्रशासन की ओर से कोई ठोस तैयारी दिखाई दे रही है और न ही कोई स्पष्ट कार्ययोजना सामने आई है। इस स्थिति को लेकर समाज में गहरा रोष व्याप्त है।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे सुभाष चौहान ने कहा कि

“वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप केवल राजपूत समाज ही नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के गौरव हैं। उनके सम्मान से जुड़ा यह विषय है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जो आश्वासन दिया था, उस पर अब तक अमल न होना बेहद निराशाजनक है। समाज इसे अब और नजरअंदाज नहीं करेगा।”

सुभाष चौहान ने बैठक के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल से फोन पर बातचीत कर समाज के प्रतिनिधिमंडल को मिलने का समय भी लिया। तय किया गया कि जल्द ही मंत्री से मिलकर राजपूत समाज की ओर से नाराज़गी और मांग को स्पष्ट रूप से रखा जाएगा

बैठक में प्रमुख रूप से अमित पुंडीर, दिवाकर सोलंकी, दिव्यप्रताप राणा, अरुण प्रताप सिंह, नीरज सोलंकी, हर्षित पुंडीर, अंकुर ठाकुर, संदीप चौहान, मोनू राणा, भारत, राजीव कुमार सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

राजपूत समाज ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि यदि शीघ्र ही महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन का रास्ता भी अपनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *