वरिष्ठ भाजपा नेता पुनीत वशिष्ठ के आवास पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा का आगमन
मुजफ्फरनगर। शहर के गांधीनगर स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता पुनीत वशिष्ठ के आवास पर पूर्व केंद्रीय मंत्री, संसदीय आवास समिति के चेयरमैन एवं गौतम बुद्धनगर से लोकसभा सांसद डॉ. महेश शर्मा का आगमन हुआ। इस अवसर पर पुनीत वशिष्ठ और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार विकास के साथ-साथ सुशासन को मजबूती से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता पुनीत वशिष्ठ ने कहा कि डॉ. महेश शर्मा का मुजफ्फरनगर आगमन पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां और नेतृत्व देश को मजबूती की दिशा में आगे ले जा रहा है और कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, विधायक चंद शर्मा, जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निरवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, सतीश कुमार शर्मा, उमादत्त शर्मा, ब्रह्म प्रकाश शर्मा, कैप्टन प्रवीण चौधरी, शरद शर्मा, नावेश शर्मा, प्रवीण शर्मा, चमन चौहान सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


