Anuj Tyagi


 

बघरा में आयोजित विधायक खेल स्पर्धा में पहुंचे पंकज मलिक, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

मुजफ्फरनगर। जनपद के कल्याणकारी इंटर कॉलेज, बघरा में उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत आयोजित मा० विधायक खेल स्पर्धा में चरथावल विधायक पंकज मलिक मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान विधायक पंकज मलिक ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना उनका संकल्प है। ऐसे आयोजन युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। विधायक पंकज मलिक ने सफल आयोजन के लिए आयोजक मंडल की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *