Dev Sanskriti Garima Yatra Launched from Kedarnath Dham
आशीष त्यागी
केदारघाटी में देव संस्कृति गरिमा यात्रा का आयोजन
देहरादून— आज संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद के तत्वावधान में माँ केदारनाथ मंदिर केदारघाटी गौरीकुंड (जिलाः रुद्रप्रयाग) में देव संस्कृति गरिमा यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मातृशक्ति द्वारा कीर्तन-भजन किया गया। यह यात्रा देव संस्कृति को उजागर बनाए रखने व देव संस्कृति की छवि निरंतर उज्ज्वल बनाए रखने के उद्देश्य से निकाली गई।
इस अवसर पर परिषद की उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) मधु भट्ट ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार यहां की सांस्कृतिक विरासत, मंदिर परंपराओं को आज विश्व पटल पर नई पहचान दिला रहे हैं। करोड़ों श्रद्धालु लगातार यहां देवभूमि में दर्शन करने आ रहे हैं।
हम सबकी जिम्मेदारी है कि यहां की देव संस्कृति की गरिमा का ध्यान रखें तथा अपने आचार-व्यवहार में संस्कृति की गरिमा बनाए रखें।
इस अवसर पर व्यक्तित्व विकास संस्था के अध्यक्ष मोहित सक्सेना, नगरीय ग्राम पूर्व ब्लॉक प्रमुख, श्रीमती दीपा देवी, श्रीमती आशा कोठारी, श्रीमती उषा जोशी, श्रीमती संध्या चौहान, श्रीमती बबीता धानाई, श्रीमती सुप्रिया जोशी, श्रीमती सीमा सकलानी, कृष्णा असवाल, पिंकी बिष्ट, श्री अजय यादव, डॉ. राघव जोशी, श्री दिनेश बंतोला जोशी, वर्षा सकलानी आदि उपस्थित रहे।





