मुजफ्फरनगर में थानों के प्रभार बदले, एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने किया फेरबदल

मुजफ्फरनगर।
जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने थाना प्रभारियों में फेरबदल किया है।

जारी आदेश के अनुसार राजीव शर्मा को मीरापुर थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि विनोद कुमार को जानसठ थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, मीरापुर के थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह को पासपोर्ट सेल भेजा गया है।

पुलिस विभाग में किए गए इस प्रशासनिक बदलाव को नियमित प्रक्रिया के तहत अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *