रेनबो एकेडमी में वार्षिकोत्सव ‘उमंग’ का भव्य आयोजन का चरथावल विधायक ने फीता काटकर किया शुभारंभ, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
असलम त्यागी
मुज़फ्फरनगर जनपद के कस्बा चरथावल स्थित रैंबो एकेडमी में वार्षिकोत्सव उमंग का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे चरथावल विधायक पंकज मलिक का स्कूल प्रबन्ध द्वारा फूल मालाओं के साथ बुके देकर ज़ोरदार स्वागत किया गया विधायक पंकज मलिक ने फीता काटकर माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक देशभक्ति एवं रंगारंग प्रस्तुति देकर सबका मनमोह लिया वहीं कार्यक्रम में पहुँचे विधायक पंकज मलिक ने बच्चों की सराहना की उन्होंने कहा जिस तरह के कार्यक्रम बच्चों द्वारा प्रतुत किये गये है वो वाकई में काबिले तारीफ है बच्चों द्वारा जिस तरह जाति धर्म से ऊपर उठकर कार्यक्रम किये है इनसे सबको सीख लेनी चाहिये ये राजनीतिक लोग है जो हिन्दू-मुस्लिम कर हमे आपस मे लड़ाने का काम करते हैं और समाज मे ज़हर घोल रहे हैं वहीं कार्यक्रम में पहुँचे चेयरमैन मास्टर इस्लामुद्दीन ने कहा कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान है उन्होंने सभी से अपील करते कहा अपने बच्चों को पढ़ने के लिये स्कूलों में भेजें और तालीम पर ज़्यादा से ज़्यादा ध्यान दें इस अवसर पर विद्यालय संस्थापक देवेंद्र बंसल प्रबंधक अंकुर बंसल अभिषेक बंसल प्रिंसिपल शालिनी अरोरा, चेयरमैन मास्टर इस्लामुद्दीन, सत्यप्रकाश धीमान, दीपक त्यागी, जीशान त्यागी विशाल त्यागी, मिथुन त्यागी अजय वर्मा विपुल त्यागी आदि लोग मौजूद रहे l

