मदनी स्कूल वाली गली बदहाल, टूटी सडक और कूड़े के ढेरों से स्थानीय व राहगीर परेशान!

असलम त्यागी

मुज़फ्फरनगर जनपद के चरथावल देहात क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली मदनी स्कूल वाली गली इन दिनों गंभीर बदहाली का सामना कर रही है। गली में जगह-जगह फैला हुआ कूड़ा-करकट और गंदगी व टूटी सडक के के कारण स्कूली बच्चों, स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्रवासियों का आरोप है कि लंबे समय से नियमित सफाई नहीं कराई जा रही। जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों से दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों व गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने ग्राम प्रधान पर लापरवाही बरतने और शिकायतों के बावजूद सफाई व्यवस्था दुरुस्त न कराने के आरोप लगाए हैं।

निवासियों ने जिला प्रशासन और पंचायत विभाग से मांग की है कि तत्काल सफाई कराई जाए, सड़क के गड्ढे भरवाकर मरम्मत कराई जाए और बच्चों व आम जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन और ग्राम पंचायत कब तक इस बदहाल गली की सुध लेती है और स्थानीय लोगों को राहत मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *