जयंत चौधरी के जन्मदिवस पर मुजफ्फरनगर में रालोद कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर।
राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी के 47वें जन्मदिवस के अवसर पर आज मुजफ्फरनगर स्थित जिला राष्ट्रीय लोक दल कार्यालय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पार्टी और क्षेत्र के युवा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया और जयंत चौधरी की लंबी आयु एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने लड्डू व मिष्ठान खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा किया और जन्मदिवस को सेवा एवं सामाजिक सरोकार के रूप में मनाया।

बताया गया कि इस रक्तदान शिविर की शुरुआत वर्ष 2013 में पूर्व युवा जिला अध्यक्ष स्वर्गीय हर्ष राठी द्वारा की गई थी, जो प्रत्येक वर्ष इस आयोजन का नेतृत्व करते थे। उनके आकस्मिक निधन के बाद भी उसी परंपरा का निर्वहन करते हुए इस बार शिविर का आयोजन हर्ष राठी की स्मृति में किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ रालोद नेता सुधीर भारतीय, विकास कादियान सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *