
वार्ड 54 में विकास की जीत, सभासद शहजाद चीकू ने दशकों पुरानी सड़क समस्या का कराया समाधान
मुजफ्फरनगर।
नगर पालिका परिषद क्षेत्र के किदवईनगर स्थित वार्ड नंबर 54 में फातमा मस्जिद वाली सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण होने के साथ ही वर्षों से चली आ रही बड़ी समस्या का अंत हो गया। लंबे समय से टूटी-फूटी और कीचड़ से भरी इस सड़क के बन जाने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।

इस विकास कार्य का पूरा श्रेय वार्ड के सक्रिय और जमीनी सभासद मोहम्मद शहजाद चीकू को दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सभासद शहजाद चीकू ने लगातार प्रयास, अधिकारियों से समन्वय और जनता से सीधे संवाद के दम पर यह कार्य पूरा कराकर यह साबित कर दिया कि मजबूत इच्छाशक्ति वाला जनप्रतिनिधि किसी भी समस्या का समाधान कर सकता है।
स्थानीय निवासी पप्पू कुरैशी ने कहा कि शहजाद चीकू ने दिन-रात मेहनत कर सड़क निर्माण को प्राथमिकता पर लिया। वहीं चांद ने बताया कि विरोधियों द्वारा सोशल मीडिया पर छवि खराब करने की कोशिशों का जवाब शहजाद चीकू ने विकास कार्य कराकर दिया और आलोचकों के मुंह पर ताला लगा दिया।

नूरुद्दीन ने कहा कि शहजाद चीकू खालापार और किदवईनगर जैसे क्षेत्रों के लिए एक उदाहरण बन चुके हैं, जबकि सोनू कुरैशी ने बताया कि सभासद अपने अलग और जमीनी अंदाज के लिए जाने जाते हैं—चाहे स्ट्रीट लाइट हो, हैंडपंप, सफाई व्यवस्था या जलभराव की समस्या, वे स्वयं मौके पर पहुंचकर काम करवाते हैं।

सड़क निर्माण पूरा होने पर क्षेत्रवासियों ने सभासद शहजाद चीकू का जोरदार स्वागत किया और मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर पप्पू कुरैशी, चांद, नूरुद्दीन, सोनू कुरैशी, मंशाद, फारूक, अब्दुल्ला राशिद, भाई सोनू, इसरार, गुलफाम, शाहिद, सईद, मौलाना गुलजार, आजम भाई, सहानूर, गुड्डू भाई कुरैशी, साहिल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
वार्ड 54 के निवासियों का कहना है कि शहजाद चीकू जैसा समर्पित, कर्मठ और जनसेवी सभासद मिलना क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है। यह सड़क निर्माण कार्य स्थानीय स्तर पर मजबूत नेतृत्व और सक्रिय जनप्रतिनिधित्व की शक्ति को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

