मेरठ

शहीद स्मारक मेरठ में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया और स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्वाभिमान, एकता और स्वतंत्रता आंदोलन की प्रेरणा का अमर प्रतीक है, जिसने देश में राष्ट्रभक्ति की ज्वाला प्रज्वलित की।

कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ का गायन नागरिकों को मातृभूमि के प्रति अपने कर्तव्य और उत्तरदायित्व का बोध कराता है। उन्होंने बताया कि यह राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम वर्षभर विभिन्न महानगरों और क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा, जिसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश के महानगरों से हुई है।

कार्यक्रम में अरुण गोविल, राजेंद्र अग्रवाल, अमित अग्रवाल, लक्ष्मीकांत वाजपेयी, हरिकांत अहलूवालिया, धर्मेंद्र भारद्वाज, विवेक रस्तोगी, कमल दत्त शर्मा, महेश बाली, अंकित सहित भाजपा संगठन के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव उद्बोधन को सुना और उसमें दिए गए राष्ट्रसेवा, एकता और अखंडता के संदेश को आत्मसात किया।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि यह अवसर सभी नागरिकों को संकल्प लेने की प्रेरणा देता है कि वे विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागी बनें और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र को साकार करें।

कार्यक्रम के समापन पर पूरा परिसर “वंदे मातरम्”, “भारत माता की जय” और “जय श्री राम” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।


#VandeMataram150
#KapilDevAgarwal
#MeerutNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *