असपा राष्ट्रीय महासचिव एड. रविन्द्र सिंह भाटी का मुजफ्फरनगर दौरा, चौधरी रविंदर सिंह गुर्जर से की मुलाकात

मुज़फ्फरनगर। राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एड. रविन्द्र सिंह भाटी शुक्रवार को मुजफ्फरनगर पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रीय गुर्जर महासभा एवं राष्ट्रीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रविंदर सिंह गुर्जर के आवास पर शिष्टाचार भेंट की। आगमन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने वर्तमान सामाजिक व राजनीतिक परिस्थिति, किसानों की समस्याओं, युवाओं के भविष्य, तथा समाज की एकजुटता को मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने और जनसरोकारों को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी।

एड. भाटी ने कहा कि समाज और किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत नेतृत्व, एकजुटता और सतत संघर्ष आवश्यक है। वहीं चौ. रविंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि समाज के हर व्यक्ति की आवाज को मंच तक पहुँचाना और उसका समाधान कराने का प्रयास जारी है।

मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौ. रामफल दरोगा, राष्ट्रीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष चौ. नरेश पाल सिंह गुर्जर, चौ. विनय कुमार गुर्जर सहित कई पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *