UP में IAS तबादले, 12 घंटे में बदल गया अफसर, 24 घंटे में पलटा आदेश

लखनऊ
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर IAS तबादलों का दौर सुर्खियों में है। IAS महेंद्र कुमार सिंह को CDO रामपुर बनाया गया था, लेकिन ज्वाइनिंग के मात्र 12 घंटे बाद ही उनका तबादला कर दिया गया।
नए आदेश में IAS गुलाब चंद को CDO रामपुर बनाया गया, जबकि उनका पहले महाराजगंज तबादला किया गया था — जिसे अब रद्द कर दिया गया है।
IAS डॉक्टर महेंद्र कुमार सिंह को अब CDO महाराजगंज भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि प्रमुख सचिव (नियुक्ति) एम. देवराम ने विशेष सिफारिश और दबाव के बाद 24 घंटे के अंदर आदेश पलट दिए।
इस पूरे घटनाक्रम की ब्यूरोक्रेसी में जबरदस्त चर्चा है।
जहां SCS कैडर के IAS अफसर ट्रांसफर रद्द करवाने में कामयाब रहे, वहीं RR कैडर के एक IAS अफसर अपनी ब्यूरोक्रेट पत्नी के जिले के पास पोस्टिंग नहीं पा सके।
जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी IAS और PCS अफसरों के छोटे तबादले जारी रह सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *