मुजफ्फरनगर ट्रेड फेयर में बड़ा हादसा टला, जंपिंग झूले में झूलते समय युवक फंसा बिजली तारों में

मुजफ्फरनगर। शहर के सिविल लाइन थाने के नुमाइश मैदान में चल रहे मुजफ्फरनगर ट्रेड फेयर मेले में बड़ा हादसा टल गया। जंपिंग झूले में झूलते समय एक युवक अचानक तीस फीट ऊंची बिजली की वायरिंग में फंस गया। घटना देखकर मेले में अफरा-तफरी मच गई और लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे।

मेला प्रशासन ने काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि यह वीडियो दो दिन पुराना है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना पर जब मेला प्रशासन से प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने मामले पर बोलने से इनकार कर दिया।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नुमाइश मैदान में हुए इस हादसे ने मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *