एक ही झटके में सीएम योगी ने विपक्ष को कर दिया मुद्दाविहीन: अभिषेक चौधरी गुर्जर

मुजफ्फरनगर, 29 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता अभिषेक चौधरी गुर्जर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गन्ने का मूल्य 30 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाए जाने के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस निर्णय ने एक ही झटके में विपक्ष को मुद्दाविहीन कर दिया है और किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

अभिषेक चौधरी ने कहा कि सपा और बसपा सरकारों के समय किसानों को अपनी आवाज उठाने के लिए धरना-प्रदर्शन तक करना पड़ता था, लेकिन अब भाजपा सरकार में किसानों के हित सर्वोपरि हैं। उन्होंने बताया कि इस बार प्रदेश की कई चीनी मिलों ने अक्टूबर माह में ही पेराई सत्र प्रारंभ कर दिया है, जबकि बाकी मिलें नवंबर की शुरुआत में शुरू हो जाएंगी।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में किसान वर्षों तक अपने गन्ना भुगतान के लिए तरसते थे, जबकि भाजपा सरकार में भुगतान अधिकतम 15 दिनों के भीतर किया जा रहा है। कुछ चीनी मिलें तो एक सप्ताह के अंदर ही किसानों के खातों में रकम भेज देती हैं। इससे किसानों को आर्थिक मजबूती मिली है और उन्हें साहूकारों के चंगुल में फँसने से भी राहत मिली है।

अभिषेक चौधरी गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गन्ना किसानों के सम्मान और समृद्धि के लिए जो निर्णय लिया है, वह सराहनीय और ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि यह कदम न केवल किसानों की आमदनी बढ़ाएगा बल्कि प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी सशक्त करेगा।

अंत में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों की सच्ची हितैषी है और आने वाले समय में किसान और अधिक खुशहाल होंगे।


अनुज त्यागी राजसत्ता पोस्ट 8171660000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *