किसानों के हित में योगी सरकार का फैसला: स्वामी यशवीर महाराज
गन्ना मूल्य वृद्धि से किसानों को राहत मिलेगी — स्वामी यशवीर महाराज
गन्ना किसानों की आर्थिक प्रगति की दिशा में बड़ा कदम: स्वामी यशवीर महाराज
मुजफ्फरनगर। योग साधना यशवीर आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गन्ने का मूल्य 30 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाए जाने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला किसानों की आर्थिक प्रगति के लिए सराहनीय कदम है। स्वामी यशवीर ने सरकार से मांग की कि सभी शुगर मिल समय पर संचालित हों, किसानों को गन्ना डालते ही भुगतान मिले, ढुलाई किराए में कटौती की जाए और जुने के नाम पर की जाने वाली कर कटौती पर रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि इन व्यवस्थाओं से प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

