जनपद मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना परिसर में आज थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें एसडीएम बुढ़ाना अपूर्वा यादव ने स्वयं उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसडीएम अपूर्वा यादव ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना है, ताकि आमजन को न्याय के लिए बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निपटारा समयबद्ध और निष्पक्ष तरीके से किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
थाना समाधान दिवस के दौरान राजस्व, पुलिस, नगर निकाय और अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे और विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान में सहयोग किया।

