एसडीएम मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस, जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
बहराइच।
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 11 अक्टूबर 2025 को एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में थाना खैरीघाट पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
समाधान दिवस के दौरान क्षेत्र की जनता द्वारा प्रस्तुत जनसमस्याओं को एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी संयुक्त रूप से मौके पर जाकर शिकायतों की जांच करें और उनका शत-प्रतिशत निस्तारण समयसीमा के भीतर पूरा करें।
एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने यह भी निर्देश दिया कि महिला अपराध संबंधी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए और प्रत्येक शिकायत के निस्तारण की जानकारी शिकायतकर्ता को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने समाधान दिवस में उपस्थित नागरिकों को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी से बचाव के प्रति जागरूक किया और ऑनलाइन सुरक्षा के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
थाना समाधान दिवस के अवसर पर राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, एसएसआई खैरीघाट सहित अन्य पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे।

