Anuj Tyagi


नफरत फैलाने वालों के खिलाफ जयप्रकाश नारायण जैसे आंदोलन की जरूरत — ज़िया चौधरी

समाजवादी पार्टी ने हर्षपूर्वक मनाई लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी द्वारा समाजवादी विचारधारा के महान चिंतक व स्वतंत्रता सेनानी लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती हर्ष और उत्साह के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने कहा कि जयप्रकाश नारायण ने जिस दृढ़ता से आजादी की लड़ाई लड़ी, उसी तरह आजाद भारत में भ्रष्टाचार के खिलाफ भी क्रांति का बिगुल फूंका। इसलिए उन्हें ‘लोकनायक’ कहा गया।

सपा नेताओं ने कहा कि आज देश को फिर से जयप्रकाश नारायण जैसे आंदोलन की जरूरत है, ताकि नफरत फैलाने वाली ताकतों को जवाब दिया जा सके और देश में एकता व भाईचारा मजबूत हो। समाजवादी पार्टी उनके पदचिह्नों पर चलकर समाजवादी विचारधारा की सरकार लाने के लिए संकल्पित है।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह कोरी, पवन बंसल, धर्मेंद्र नीटू, जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, बसंत धारिया, डॉ. इसरार अल्वी, शहजाद चीकू, हसीब राणा, शशांक त्यागी, फरमान चौधरी, मीर हसन, रामपाल सिंह पाल, जोनी कुमार, लोकेंद्र कुमार, फिरोज अख्तर, टीटू पाल रमन, फैसल राणा एडवोकेट, हुसैन राणा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *