उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट, 9 जिलों में कल स्कूल बंद
Anuj Tyagi
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अधिकांश जनपदों में तेज बारिश और भूस्खलन की संभावना बनी हुई है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने सावधानी बरतते हुए प्रदेश के 9 जिलों में कल सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का निर्णय लिया है।
जिन जनपदों में अवकाश घोषित किया गया है उनमें बागेश्वर, हरिद्वार, नैनीताल, टिहरी, पिथौरागढ़, उधमसिंहनगर, अल्मोड़ा, चंपावत और पौड़ी शामिल हैं। इन जिलों में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी विद्यालयों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें, नदियों-नालों के किनारे न जाएं और मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करें। आपदा प्रबंधन दल को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।
#Uttarakhand #WeatherAlert #HeavyRainfall #SchoolClosed #RedAlert #OrangeAlert #RainUpdate #Dehradun #IndiaNews

