Anuj Tyagi
पिथौरागढ़ में भूस्खलन से NHPC सुरंग का मुहाना बंद, सभी 19 कर्मचारी सुरक्षित रेस्क्यू
पिथौरागढ़। शुक्रवार को भारी वर्षा और भूस्खलन के कारण पिथौरागढ़ जनपद के धारचूला क्षेत्र में एनएचपीसी की सुरंग का मुहाना मलबे से बंद हो गया। इस घटना में सुरंग के भीतर 19 लोग फंस गए थे। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने राहत व बचाव कार्य शुरू किया।
जिलाधिकारी पिथौरागढ़ विनोद गोस्वामी के अनुसार प्रशासन, एसडीआरएफ और बीआरओ की संयुक्त टीम ने लगातार अभियान चलाकर सभी 19 अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। उन्होंने बताया कि सभी पूर्णतः सुरक्षित हैं और स्थिति सामान्य है।
भूस्खलन से सुरंग के ऊपरी हिस्से को आंशिक क्षति पहुंची है। एनएचपीसी ने इसकी मरम्मत शीघ्र कराने की बात कही है। जिलाधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में भूस्खलन की घटनाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
#पिथौरागढ़ #भूस्खलन #एनएचपीसी #सुरंगरेस्क्यू #आपदा_राहत #उत्तराखंड
#Pithoragarh #Landslide #NHPC #TunnelRescue #DisasterRelief #Uttarakhand
#BreakingNews #RescueOperation)?

