डायमंड लीग 2025 : जूलियन वेबर चैंपियन, नीरज चोपड़ा उपविजेता

ज्यूरिख में आयोजित डायमंड लीग 2025 पुरुष जेवलिन थ्रो फाइनल में भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे।
जर्मनी के जूलियन वेबर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 91.51 मीटर का थ्रो कर खिताब अपने नाम किया।

नीरज चोपड़ा शुरुआत से ही लय में नहीं दिखे। पहले प्रयास में उन्होंने 84.35 मीटर, दूसरे में केवल 82 मीटर का थ्रो किया। इसके बाद लगातार तीन फाउल हुए। आखिरी प्रयास में उन्होंने 85.01 मीटर का भाला फेंका और इसी थ्रो की बदौलत उन्हें दूसरा स्थान मिला।

भारतीय प्रशंसकों को उम्मीद थी कि नीरज अपने 90.23 मीटर के पर्सनल बेस्ट को पीछे छोड़ते हुए फिर से 90 मीटर का आंकड़ा पार करेंगे, लेकिन इस बार वे ऐसा नहीं कर पाए।

👉 फाइनल रिजल्ट
🥇 जूलियन वेबर (जर्मनी) – 91.51 मीटर
🥈 नीरज चोपड़ा (भारत) – 85.01 मीटर

___________________________________________

#नीरजचोपड़ा #डायमंडलीग2025 #भालाफेंक #भारतीयएथलेटिक्स #खेलकीशान #नीरज

#NeerajChopra #DiamondLeague2025 #JavelinThrow #IndianAthletics #SportsIcon #Champion

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *