ऐतिहासिक दूधली म्हाडी मेले का राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल व पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन।
ऐतिहासिक दूधली म्हाडी पर पवित्र निशान और प्रसाद चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं का सैलाब।
असलम त्यागी
मुजफ्फरनगर: चरथावल क्षेत्र ग्राम दूधली में सोमवार को शुरू हुए तीन दिवसीय गोगा म्हाड़ी मेले में आस्था का सैलाब उमड़ा। प्रसाद चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की सुबह से ही लम्बी कतारें लगी थी। मेले की सुरक्षा हेतु एसपी सिटी,एसडीएम सदर व थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल विकासखण्ड के गांव दूधली के अतीत इतिहास के पन्नों पर अमिट छाप है। इस गांव में स्थित करीब 700 साल पुरानी ऐतिहासिक म्हाडी की मान्यता उत्तर भारत में मानी जाती है। हर साल भादवे में यहां मेला सजता है। यहां सोमवार को दिन निकलने से पहले ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई सोमवार को जाहरवीर गोगा म्हाड़ी मेले का शुभारंभ राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल व पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने संयुक्तरूप से किया। इससे पूर्व जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में शहीद हुए सुधीर कुमार व सन्दीप कुमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि ग्राम दूधली में आस्था,विश्वास और परम्परा के प्रतीक श्री गोगा जाहारवीर वीर मेले का विधिवत शुभारम्भ करने का अवसर प्राप्त हुआ।गोगा महाराज के दरबार में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त करना अत्यंत सौभाग्य की बात रही। यह मेला न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है,बल्कि सामाजिक एकता,भाईचारे और हमारी भारतीय सांस्कृतिक विरासत को सजीव रखने का एक अद्वितीय प्रतीक भी है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार निरंतर हमारे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों को सशक्त बनाने तथा आने वाली पीढ़ियों तक हमारी महान परंपराओं को पहुँचाने के लिए संकल्पबद्ध है। पूर्व गन्ना मन्त्री सुरेश राणा ने कहा कि भारतीय मेले संस्कृति की धरोहर है। इनसे आपसी सौहार्द व भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने जाहरवीर गोगा म्हाड़ी पर प्रसाद चढ़ाकर आशीर्वाद लिया। प्रसाद चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं में अटूट आस्था देखने को मिली। सुबह से ही लम्बी लाईन लगी थी।श्रद्धालुओं ने निशान व प्रसाद चढाकरअपनी मनोकामनाओ की पूर्ति की अरदास लगायी।वही मेले में लगी खेल खिलौनों की दुकानों से श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की। बच्चों ने मेले में लगे आधुनिक झूलों का आनंद उठाया रविवार रात से ही कई प्रांतों के गोगा भक्तों का गांव में आना शुरू हो गया था। गांव में प्रवेश के चारों संपर्क मार्गों पर वाहनों की लंबी लाइन टूटने का नाम नहीं ले रही थी। छिमाऊ के शिवकुमार सहित कई श्रद्धालु लेटकर प्रसाद और निशान चढ़ाने पहुंचे।पुलिस और कमेटी की ओर से वालियंटर अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था में दायित्व निभा रहे थे। ढोल नगाड़ों के साथ पवित्र निशान और प्रसाद चढाने वाले श्रद्धालु मौजूद रहे। कोई मन्नत पूरी होने पर कोई मन्नत मांगने के लिए दर्शन को आतुर नजर आया। ग्रामीणों ने जमकर खरीदारी की और मेले का लुत्फ उठाया
मेले में एसडीएम सदर प्रवीण कुमार,एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत,थाना प्रभारी जसवीर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मेले में उपस्थित रहे। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अक्षय पुंडीर,पूर्व प्रमुख शेरसिंह राणा,प्रधान संगठन अध्यक्ष अशोक पुंडीर,प्रधान शोभित पुंडीर,संजय सैनी,लोकेश पुंडीर,ब्रजपाल पुंडीर आदि उपस्थित रहे।

