गोगा महाड़ी मेले में सुरक्षा का पुख्ता इंतेज़ाम, अधिकारियों ने परखी व्यवस्था।

असलम त्यागी 

मुजफ्फरनगर जनपद के थाना क्षेत्र चरथावल के ग्राम दूधली में गोगा महाडी मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे चप्पे चप्पे पर थाना प्रभारी जसवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रही वही एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत,एसडीएम सदर प्रवीण कुमार व सीओ सदर ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए दरअसल मुजफ्फरनगर के थानाक्षेत्र चरथावल के अन्तर्गत ग्राम दूधली में जाहरवीर गोगा म्हाढ़ी पर प्रतिवर्ष मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय व अन्य जनपदों से श्रद्धालु आतें हैं।पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत,एसडीएम सदर प्रवीण कुमार व सीओ सदर डॉक्टर रविशंकर द्वारा मेला को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से ग्राम दूधली स्थित गोगा म्हाढ़ी मेले की सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा सम्बन्धित को सुरक्षा-व्यवस्था सम्बन्धी आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। मेले में पेयजल, बैरिकेडिंग व पार्किंग व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिये फायर ब्रिगेड व एंबुलेंस आदि की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही महोदय द्वारा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ चोरी व स्नैचिंग जैसी घटनाओं को रोकने के लिये अधीनस्थों को पुलिस पेट्रोलिंग करने सहित अन्य आवश्यक दिशा- निर्देशों से भी अवगत कराया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर डा0 रविशंकर, प्रभारी निरीक्षक थाना चरथावल जसवीर सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *