Anuj Tyagi


अवैध पैथोलॉजी केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो लैब सील

मुजफ्फरनगर।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिले में अवैध पैथोलॉजी केंद्रों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में कई पैथोलॉजी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान गोल्डन पैथोलॉजी सेंटर और 7 डेज़ पैथोलॉजी सेंटर को बिना वैध लाइसेंस संचालित करते पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। जांच में सामने आया कि इन केंद्रों पर न तो आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध थे और न ही सरकारी नियमों व मानकों का पालन किया जा रहा था।

इस दौरान संगम पैथोलॉजी, प्रीमियर पैथोलॉजी, पल्स डायग्नोस्टिक सेंटर और सरल पैथोलॉजी सेंटर का भी निरीक्षण किया गया। इन केंद्रों के दस्तावेजों और संचालन की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि जल्द ही इनके संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि जिले में अवैध रूप से चल रहे किसी भी स्वास्थ्य केंद्र को बख्शा नहीं जाएगा। मरीजों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 


🔹

#मुजफ्फरनगर #स्वास्थ्यविभाग #अवैधपैथोलॉजी #लैबसील #मुख्यचिकित्साअधिकारी #स्वास्थ्यसेवा #कानूनीकार्रवाई #डॉक्टर #पैथोलॉजीनिरीक्षण #मरीजोंकीसुरक्षा


🔹

#Muzaffarnagar #HealthDepartment #IllegalPathology #LabSealed #ChiefMedicalOfficer #Healthcare #LegalAction #Doctors #PathologyInspection #PatientSafety


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *