Anuj Tyagi
दूधली गोगा जाहरवीर महाड़ी मेले में पहुंचे राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल
मुजफ्फरनगर। चरथवाल थाना क्षेत्र के गांव दूधली में आयोजित गोगा जाहरवीर महाड़ी मेले के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल पहुंचे। उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा और कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान भी मौजूद रहे।
गांव में आगमन पर ग्राम प्रधान शोभित पुंडीर एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर बृजपाल सिंह ने शहीद स्मारक पर पहुंचकर सभी अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया।
इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल व भाजपा नेताओं ने शहीद स्मारक पर पहुंचकर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
#दूधलीमेला #गोगाजाहरवीर #मुजफ्फरनगर #कपिलदेवअग्रवाल #सुरेशराणा #शहीदस्मारक #भाजपानेता
English Hashtags:
#DudhliMela #GogaJaharVeer #Muzaffarnagar #KapilDevAgrawal #SureshRana #ShaheedMemorial #BJPLeaders

