चरथावल क्षेत्र में धूमधाम के साथ मनाया रक्षाबंधन का पर्व।
असलम त्यागी राजसत्ता पोस्ट
चरथावल नगर व क्षेत्र मे प्रेम और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर दीर्घायु की कामना की,वहीं भाईयों ने भी बहन की रक्षा का संकल्प लिया और उपहार देकर उनकी खुशियों में शामिल हुए।
मुजफ्फरनगर जनपद के कस्बा चरथावल में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया बहनों ने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर दीर्घायु की कामना की, वहीं भाईयों ने भी बहन की रक्षा का संकल्प लिया और उपहार देकर उनकी खुशियों में शामिल हुए इस मौके पर भाइयों ने कहा कि भाई और बहन के लिए ये सबसे बड़ा त्योहार है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं। ये त्योहार भाई-बहन के अटूट रिश्ते, प्यार, त्याग और समर्पण को दर्शाता है। राखी बांधकर बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और सुख की कामना करती हैं। वहीं, भाई उन्हें वादा देते हैं कि वो उनकी जिंदगी भर रक्षा करेंगे, इस वजह से इस पर्व को रक्षाबंधन नाम दिया गया है।


