हिन्दू बहनों ने मुस्लिम ग्राम प्रधान को बांधी राखी, हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे का दिया संदेश।

असलम त्यागी राजसत्ता पोस्ट
मुजफ्फरनगर जनपद चरथावल क्षेत्र के ग्राम निर्धना के मुस्लिम ग्राम प्रधान आलम त्यागी को हिन्दू बहनों ने राखी बांधकर सुरक्षा का वचन लेते हुए हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे का संदेश दिया। वही ग्राम प्रधान आलम त्यागी ने भी हिन्दू बहनों को उपहार भेंट किए।
दरअसल मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल क्षेत्र में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर हिंदू बहनों ने गांव के ग्राम प्रधान आलम त्यागी को राखी बांधकर सुरक्षा का वह वचन लेते हुए रक्षाबंधन का पर्व मनाया।ग्राम प्रधान आलम त्यागी को हिन्दू बहनों ने राखी बांधकर सुरक्षा का वचन लेते हुए हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे का संदेश दिया।वही ग्राम प्रधान आलम त्यागी ने भी हिन्दू बहनों को उपहार भेंट किए

