सहारनपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20 वीं किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वाराणसी से कृषकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से प्रेषित की गयी जिसका सजीव प्रसारण कृषि विज्ञान केन्द्र में देखा गया। सभागार कक्ष में आयोजित सजीव प्रसारण में राज्यमंत्री लोक निमार्ण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार बृजेश सिंह, संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी, रामपुर मनिहारान विधायक देवेन्द्र निम, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चैधरी, भाजपा के महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई , पदमश्री कृषक सेठपाल, मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, उप कृषि निदेशक सन्दीप पाल, जिला कृषि अधिकारी कपिल कुमार, कृषि विज्ञान केन्द्र, प्रभारी डा. आई. के. कुशवाह, कृषि वैज्ञानिक डा. विरेन्द्र कुमार, डा. रविन्द्र कुमार सहित 160 कृषक उपस्थित रहे। अन्य विकासखण्डों में भी मा0ब्लाक प्रमुख एवं अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधि एवं कृषकों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों पेयोजना प्रारम्भ से अभी तक लगातार 20वीं किस्त प्राप्त करने वाले जनपद के कृषक अनिल कुमार पुंवारका, चेतन चैहान तिलफरा-नानौता, श्रीमति बीरबाला, भोगपुर, काजल यादव-चकहरैटी, सपना-काशीपुर नानौता, प्रवीण त्यागी माटकी झरौली, संजय त्यागी माटकी झरौली, विनित कुमार शर्मा, फतेहपुर, रेणू-दल्हेडी आदि कृषकों, को पीएम किसान उत्सव दिवस के अवसर पर प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंत्रियों व विधायकों ने किसानों को इस योजना से लाभान्वित होने के लिए बधाई दी गयी। कार्यक्रम के उपरान्त एक पेड़ मा के नाम अभियान के तहत उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा एक-एक पौधा कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर में वृक्षारोपण किया ग

या।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed