स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसलने से 3 सवार हुए घायल, एक की हालत गम्भीर, जिला अस्पताल किया रेफर।
असलम त्यागी
मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल-रोहाना मार्ग पर ग्राम दलीप पुरा के निकट अनियंत्रित होकर स्कूटी फिसलने से तीनो स्कूटी सवार घायल हो गये।सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनो घायलो को एम्बुलेंस द्वारा सीएचसी में भर्ती कराया। एक युवक की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सक द्वारा उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया।
चरथावल कस्बा निवासी रजत गर्ग, पिंटू कश्यप व बिन्दर तीनो स्कूटी से कही जा रहे थे। जैसे ही तीनों ग्राम दलीपपुरा के निकट पहुंचे तभी अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गयी।तीनो स्कूटी सवार सड़क पर गिरने से घायल हो गये। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे अलावलपुर चौकी प्रभारी गजेंद्र सिंह ने राहगीरों की मदद से एम्बुलेंस द्वारा सीएचसी में भर्ती कराया।रजत गर्ग की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया। पुलिस ने घायलों के स्वजन को सूचना दे दी है।

