शिक्षिका का विदाई समारोह हुआ आयोजित, माल्या अर्पण कर किया सम्मानित।

 

असलम त्यागी

मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय सिकंदरपुर से स्थानांतरित शिक्षिका श्रीमती विभा पांडे सहायक अध्यापक का विदाई सम्मान समारोह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नौशाद अली की अध्यक्षता व अनिल कुमार सहायक अध्यापक के कुशल संचालन समस्त स्टाफ की गरिमा में उपस्थिति में आयोजित किया गया हरीराज सिंह प्रधानाचार्य एवं जिलाध्यक्ष एससी एसटी टीचर वेलफेयर एसोसिएशन मुजफ्फरनगर व समस्त स्टाफ के द्वारा श्रीमती विभा पांडे का माल्या अर्पण व शाल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया गया सभी के द्वारा एक स्वर में श्रीमती विभा पांडे को कर्तव्य निष्ठ व्यवहार कुशल अध्यापिका की संज्ञा दी गई तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई इस अवसर पर वरुण देव पांडे प्रधानाचार्य गुरुकुल इंटर कॉलेज बिरालसी श्रीमती रितिका चौधरी श्रीमती पुष्पा सहायक अध्यापक श्रीमती शादाब आरफी श्री सतीश कुमार कार्यालय सहायक श्रीमती ललिता अनुदेशक रसोईया आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *