सीओ सदर एवं थाना प्रभारी ने ग्रामवासियों के साथ बैठक कर की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील।

असलम त्यागी
मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थानाक्षेत्र के ग्राम बिरालसी सहित कई ग्रामों में सीओ सदर देवव्रत वाजपेई एवं चरथावल थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने ग्रामवासियों के साथ बैठक कर जागरूक करते हुए अफवाहों पर ध्यान न देने,अफवाहों की पुष्टि पुलिस प्रशासन से करने व कानून विरोधी कृत्य न करने की अपील की।
चरथावल क्षेत्र में विगत कुछ दिनों में कई गांवों से रात्रि में बदमाश देखे जाने की सूचनाएं प्राप्त हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन मे सीओ सदर देवव्रत वाजपेई एवं चरथावल थाना प्रभारी जसवीर सिंह द्वारा बिरालसी सहित कई गांव में जाकर ग्राम सुरक्षा समिति,प्रधान व संभ्रांत लोगों से वार्ता की तथा सभी से अपील की कि किसी भी अफवाह पर तुरंत विश्वास न करें, यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखता है तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें। साथ ही भयभीत न हो न ही कोई ऐसा कृत्य करें जो कानून विरोधी हो। सोशल मीडिया पर यदि ऐसा कोई वीडियो प्राप्त होती है तो उसको सर्वप्रथम वेरिफाई करें तथा इसकी सूचना पुलिस प्रशासन अथवा ग्राम प्रधान को दें जिससे समय रहते जांच की जा सके तथा वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जा सके।

