मुजफ्फरनगर में बेखौफ बदमाशों का आतंक, महिला क़े कानो से झटके छीना कुंडल
मुजफ्फरनगर के साकेत रोड पर बाइक सवार बदमाश ने महिला से कुंडल छीन लिए और मौके से फरार हो गया। घटना उस समय हुई जब दो बहनें सदर बाजार स्थित दुकान पर खाना देकर वापस लौट रही थीं। साकेत रोड पर पीछे से आए अज्ञात बाइक सवार बदमाश ने अचानक झटका मारकर महिला के एक कान से सोने का कुंडल छीन लिया और तेज रफ्तार से बाइक लेकर फरार हो गया।
घटना के बाद पीड़ित महिलाएं घर पहुंचीं और परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों ने मुख्य सड़क पर इस तरह की घटना को लेकर चिंता जताई है। साथ ही क्षेत्र में पर्याप्त लाइट व्यवस्था नहीं होने पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सड़क पर रोशनी की उचित व्यवस्था होने से ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिल सकती है।
बाइट: अजमेर सिंह (पीड़ित महिला के पति), शर्मिष्ठा (पीड़ित महिला)
#RajsattaPost #AnujTyagiPost #Muzaffarnagar

