नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष का गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत, ग्रामवासियों की सुनी समस्याएं।
असलम त्यागी
मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल क्षेत्र के ग्राम मथुरा में भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पहुंचे नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष काला प्रधान का फूल मालाओं एवं ढोल नगाड़ों से जोरदार स्वागत किया गया इस अवसर पर उनके द्वारा ग्रामवासियों की समस्याएं सुनी गई एवं उनके निस्तारण कराने का आश्वासन दिया गया।
चरथावल विकासखण्ड के गांव मथुरा में एक बैठक सम्पन्न हुई बैठक का संचालन डॉक्टर प्रवीण एवं अध्यक्षता कूड़ा सिंह ने की बैठक में सभी कार्यकर्ताओं एवं कार्यकर्ताओ ने उपस्थित होकर अपनी समस्याओं को रखा और संगठन में अपनी आस्था जताई।वही बैठक में शामिल होने पहुंचेभारतीय किसान यूनियन अराजनीतिकनवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष काला प्रधान का फूल मालाओं एवं ढोल नगाड़ों से जोरदार स्वागत किया गया इस अवसर पर उनके द्वारा ग्रामवासियों की समस्याएं सुनी गई एवं उनके निस्तारण कराने का आश्वासन दिया गया। मीटिंग में मुख्य रूप में डॉक्टर प्रवीण,मास्टर विजेंद्र,राजेंद्र प्रधान,सोनू कुमार, फारूक, नौशाद,यासीन आदि मौजूद रहे।

