सुमित बजरंगी के समर्थन में शिवचौक पर प्रदर्शन,

मुज़फ्फरनगर, 31 जुलाई।
छत्रपति शिवाजी सेना के प्रदेश संगठन मंत्री सुमित बजरंगी के समर्थन में बुधवार रात को शहर के शिवचौक पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। यह विरोध सुमित बजरंगी के घर पर हुई पुलिस दबिश के विरोध में हुआ।

दरअसल, दो दिन पहले सुमित बजरंगी ने एक वीडियो जारी कर “याद-ए-रफ़ी” कार्यक्रम पर लव जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। इस वीडियो के बाद कार्यक्रम आयोजकों ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

आरोप है कि शिकायत के बाद पुलिस ने सुमित बजरंगी के घर दबिश दी, जहां उनके समर्थकों के अनुसार महिलाओं के साथ अभद्रता की गई और परिजनों से गाली-गलौच हुई। इसी के विरोध में छत्रपति शिवाजी सेना व अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शिवचौक पर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि सुमित बजरंगी के खिलाफ की गई कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।

मौके पर पहुंचे CO सिटी राजू कुमार साव ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और जांच में निष्पक्षता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि किसी निर्दोष के खिलाफ कोई गलत कार्रवाई नहीं की जाएगी।

उधर, कार्यक्रम “याद-ए-रफ़ी” को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *