किसानों के शोषण पर लोकसभा में गरजे सांसद हरेन्द्र मलिक, खाद की किल्लत और घटिया पोटाश पर उठाए सवाल

दिल्ली/मुजफ्फरनगर, 30 जुलाई।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व मुजफ्फरनगर से सांसद हरेन्द्र मलिक ने बुधवार को लोकसभा में किसानों की दुर्दशा का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने खाद की भारी कमी और किसानों के शोषण पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि “आज पूरे देश में किसानों का खाद के नाम पर शोषण हो रहा है और सरकार कान में तेल डालकर बैठी है।”

सांसद ने कहा कि किसान अपनी फसल के लिए DAP खाद लेना चाहता है, लेकिन देशभर में इसकी भारी किल्लत है। उन्होंने आरोप लगाया कि कोऑपरेटिव संस्थाएं जैसे आईपीएल, कृभको और इफको किसानों को मानक से बहुत कम गुणवत्ता वाली पोटाश दे रही हैं।

उन्होंने बताया कि पहले किसान को ₹1500 में 60% पोटाश वाला 50 किलो का बैग मिलता था, लेकिन अब उसे ₹750 में मात्र 14.5% पोटाश वाला बैग मिल रहा है। इस हिसाब से किसान को वही पोषण प्राप्त करने के लिए अब ₹3000 तक खर्च करने पड़ रहे हैं।

उन्होंने सदन को जानकारी दी कि कोऑपरेटिव संस्थाएं उन कारखानों से राख खरीदकर उसमें मौजूद प्राकृतिक पोटाश होता है उसे किसानों को बेंच रही हैं। “मेरे जिले में ऐसे पाँच कारखाने हैं जो राख को पैक करके कृभको, इफको जैसी संस्थाओं के माध्यम से किसानों को बेच रहे हैं और करोड़ों की कमाई कर रहे हैं, जबकि किसान ठगा जा रहा है,” सांसद ने कहा।

उन्होंने यह भी खुलासा किया कि राजस्थान में मात्र 20,000 टन की आवश्यकता के बावजूद 60,000 टन पोटाश बेच दिया गया, जो किसानों की लूट का एक बड़ा उदाहरण है।

अंत में सांसद हरेन्द्र मलिक ने सदन में मांग की कि “मानक के खिलाफ जाकर पैसे कमाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और किसानों को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।”

 

••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••

#किसान_शोषण
#DAPकिल्लत
#पोटाश_घोटाला
#लोकसभा
#HarendraMalik
#संसद_में_किसान_मुद्दा
#राजसत्ता_पोस्ट
#अनुज_त्यागी_अपडेट
#सपा_सांसद
#कृषि_नीति
#CooperativeScam
#किसान_हक
#MuzaffarnagarNews
#DelhiNews
#खाद_की_कमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *