PDA की पाठशाला में बदला पाठ्यक्रम: सपा नेता फरहाद आलम का अनोखा विरोध, वीडियो वायर
सहारनपुर,30 जुलाई।सरकारी स्कूलों के मर्जर के खिलाफ समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता फरहाद आलम ने एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया है, जिसकी चर्चा अब सोशल मीडिया पर जोरों पर है। विरोध के रूप में फरहाद आलम ने एक “PDA पाठशाला” की शुरुआत की, जिसमें बच्चों को एक नया “राजनीतिक वर्णमाला पाठ्यक्रम” पढ़ाया जा रहा है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि नेता जी बच्चों को पारंपरिक A for Apple की जगह अब A for अखिलेश यादव, B for बाबा साहब आंबेडकर, C for चौधरी चरण सिंह, D for डिंपल यादव और M for मुलायम सिंह यादव पढ़ा रहे हैं।
फरहाद आलम ने कहा कि,
> “सरकार बच्चों को शिक्षा से वंचित करने में लगी है। अगर सरकार ने कोर्ट के आदेशों को नहीं माना, तो हम PDA पाठशाला में यहीं पढ़ाएंगे।”
उन्होंने यह भी कहा कि यह विरोध सिर्फ स्कूल मर्जर के खिलाफ नहीं है, बल्कि उस सोच के खिलाफ है जो वंचित वर्गों को शिक्षा से दूर करने का प्रयास कर रही है।
समाजवादी पार्टी की “PDA” विचारधारा – यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक – को केंद्र में रखते हुए यह पाठशाला चलाने का उद्देश्य बच्चों को उनके नेताओं और अधिकारों के बारे में जागरूक करना है।
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और राजनीतिक हलकों में भी इसकी खूब चर्चा हो रही है।
—
#PDAPathsala #AkhileshYadav #FarhadAlam #SaharanpurNews #SamajwadiParty #SchoolMergerProtest #BabaSahebAmbedkar #ChaudharyCharanSingh #DimpleYadav #MulayamSinghYadav #EducationRights #RajneetikVarnamala #RajSattaPost #AnujTyagiUpdates

