महाराणा प्रताप चौक के प्रस्ताव के बावजूद प्रतिमा अनावरण में देरी, सर्व समाज में रोष

मुजफ्फरनगर,25 जुलाई। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना के प्रस्ताव को शासन को भेजे जाने के बावजूद मूर्ति अनावरण में हो रही देरी को लेकर जनपद में रोष बढ़ता जा रहा है। दो माह पूर्व पूर्व राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर भाजपा वरिष्ठ नेता सुभाष चौहान के नेतृत्व में राजपूत समाज ने महाराणा प्रताप के नाम पर चौक की मांग रखी थी। मंत्री ने पूर्ण आश्वासन देते हुए बताया था कि प्रशासन द्वारा स्थान चिन्हित कर प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है।

दो माह बीतने के बाद भी प्रशासन की ओर से प्रतिमा निर्माण की दिशा में कोई ठोस कदम न उठाए जाने से राजपूत समाज समेत सर्व समाज में नाराजगी है। इसी को लेकर भाजपा नेता सुभाष चौहान के कार्यालय पर एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमें जल्द से जल्द महाराणा प्रताप की प्रतिमा का निर्माण कार्य शुरू कराए जाने की मांग प्रशासन से की गई। बैठक में कहा गया कि यदि शीघ्र कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलनात्मक निर्णय लिए जाएंगे।

बैठक में नरेंद्र पुंडीर मुखिया, सुभाष चौहान, नरेंद्र कुमार साधु गुर्जर, अमित गुप्ता, अरुण प्रताप सिंह, सतीश तायल, शैकी शर्मा, राजीव मलिक, राहुल उपाध्याय, संदीप चौहान समेत विभिन्न समाजों के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *