पेड़ से लटका मिला लापता युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

असलम त्यागी

मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम खुसरोपुर के जंगल मे शुक्रवार सुबह युवक का पेड़ से लटका शव मिलने की सूचना से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही चरथावल थाना प्रभारी जसवीर सिह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा के मृतक के शव को पेड़ से उतरवाकर पीएम के लिए भेजा गया, मृतक युवक कल सुबह से लापता था तथा थाना तितावी के ग्राम अमीननगर का निवासी है।

मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम खुसरोपुर के जंगल में शुक्रवार सुबह युवक का पेड़ से लटका मिला। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही चरथावल थाना प्रभारी जसवीर सिह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा के मृतक के शव को पेड़ से उतरवाकर ग्रामीणों से शव की पहचान कराई। जिसमे युवक की पहचान अभिषेक पुत्र स्व. तेजपाल के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया। साक्ष्य संकलन हेतु फील्ड यूनिट भी मौके पर पहुंची।चरथावल थाना प्रभारी जसवीर सिंह का कहना है कि अमीननगर निवासी अभिषेक का शव ग्राम खुसरोपुर के जंगल मे यूकेलिप्टस के पेड़ से लटका मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *